सरसो की इन उन्नत किस्मों से किसान होंगे मालामाल

 


सरसों की इन 10 उन्नत किस्मों से अच्छी होगी पैदावार



देश में बड़ी संख्या में किसान सरसों की खेती से जुड़े हैं। आने वाले सालों में सरसों का रकबा और बढ़ने का अनुमान है। अगर किसान सरसों की सही किस्म का चुनाव करें तो उन्हें अच्छी पैदावार के साथ अच्छा मुनाफ़ा भी मिल सकता है
सूरजमुखी, सोयाबीन, मूंगफली, अरंडी, तिल, राई और सरसों, अलसी और कुसुम प्रमुख परंपरागत रूप से उगाए जाने वालीं तिलहनी फसलें हैं। सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य 5050 रुपये प्रति क्विंटल है। किसान अधिक उत्पादन के लिए और अपने क्षेत्र के मुताबिक सरसों की सही किस्म का चयन कर सरसों की खेती से अच्छा मुनाफ़ा कमा सकते हैं। आइये जानते सरसों की 10 उन्नत किस्मों के बारे में।



सरसों की उन्नत किस्में (Improved Varieties of Mustard)



पूसा सरसों आर एच 30 – सरसों की ये किस्म हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी राजस्थान क्षेत्रों के लिए सबसे बेहतर है। ये किस्म सिंचित और असिंचित क्षेत्रों के लिए उपयुक्त है। फसल 130 से 135 दिनों में पककर तैयार हो जाती है। अगर 15 से 20 अक्टूबर तक इस किस्म की बुवाई कर दी जाए तो उपज 16 से 20 क्विंटल प्रति हैक्टेयर मिल सकती है। इसमें तेल की मात्रा लगभग 39 प्रतिशत तक होती है। इस तरह से मोयले कीट का प्रकोप फसल पर नहीं पड़ेगा।


  1. राज विजय सरसों-2 – सरसों की ये किस्म मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश के इलाकों के लिए उपयुक्त है। फसल 120 से 130 दिनों में तैयार हो जाती है।अक्टूबर में बुवाई करने पर 20 से 25 क्विंटल प्रति हेक्टेयर पैदावार मिलती है। इसमें तेल की मात्रा 37 से 40 प्रतिशत तक होती है।
  2. पूसा सरसों 27 – इस किस्म को भारतीय कृषि अनुसंधान केंद्र, पूसा, दिल्ली ने विकसित किया है। ये किस्म अगेती बुवाई के लिए भी उपयुक्त है यानी तय महीनों से पहले भी इस किस्म की खेती किसान कर सकते हैं। फसल 125 से 140 दिनों में पककर तैयार होती है। इसमें तेल की मात्रा 38 से 45 प्रतिशत तक होती है। इस किस्म की उत्पादन क्षमता 14 से 16 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है।
  3. पूसा बोल्ड – ये किस्म राजस्थान, गुजरात, दिल्ली और महाराष्ट्र के इलाकों में ज़्यादा उगाई जाती है। फसल 130 से 140 दिनों में कटाई के लिए तैयार हो जाती है। इस किस्म की उत्पादन क्षमता 18 से 20 क्विंटल प्रति हेक्टेयर रहती है। इसमें तेल की मात्रा लगभग 42 प्रतिशत तक होती है।
  4. पूसा डबल जीरो सरसों 31 – सरसों की ये किस्म राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर के मैदानी क्षेत्रों में ज़्यादातर उगाई जाती है। फसल 135 से 140 दिनों में पककर तैयार होती है। इस किस्म का 22 से 25 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादन होता है। इसमें तेल की मात्रा लगभग 41 प्रतिशत होती है
  5. क्षारीय क्षेत्रों के लिए सरसों की किस्म (Mustard Variety for Alkaline Areas)

    • सीएस 54 – इस किस्म से कम तापमान में भी अच्छा उत्पादन मिलता है। इस किस्म को तैयार होने में  120 से 130 दिन का वक़्त लगता है। 16 से 17 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादन मिलता है। इसमें तेल की मात्रा लगभग 40 प्रतिशत तक होती है।

    लवणीय क्षेत्रों के लिए सरसों की किस्म (Mustard Variety for Saline Areas)

    • नरेंद्र राई 1 – इस किस्म की फ़सल 125 से 130 दिनों में पककर तैयार हो जाती है। इस किस्म की उत्पादन क्षमता 11 से 13 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है। इसमें तेल की मात्रा लगभग 39 प्रतिशत तक होती है।

     सरसों की संकर किस्में (Hybrid Varieties of Mustard)

    1. एन.आर.सी.एच.बी 101 – इस किस्म को सरसों अनुसंधान निदेशालय, भरतपुर ने विकसित किया है। ये किस्म पिछेती बुवाई के लिए भी उपयुक्त है। पिछेती बुवाई यानी कि ऐसी फसलें जिनकी देरी से बुवाई करने के बाद भी उत्पादन क्षमता प्रभावित नहीं होती। फ़सल 130 से 135 दिनों में पककर तैयार होती है। इसमें तेल की मात्रा 38 से 40 प्रतिशत तक होती है। इस किस्म की उत्पादन क्षमता 14 से 16 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है।
    2. पीएसी–432 – सरसों की ये किस्म मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों के लिये उपयुक्त है। इसकी फसल 130 से 135 दिनों में पककर तैयार होती है। इस किस्म का 20 से 22 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादन होता है।
    3. डीएमएच–11 – ये किस्म रोग और कीटों के प्रति ज़्यादा प्रतिरोधक है। 145 से 150 दिनों में तैयार हो जाने वाली इस किस्म की उत्पादन क्षमता 17 से 22 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

एप्पल बेर की खेती करो और तगड़ा मुनाफा कमाओ

कम पानी में भी पाइनएप्पल की खेती से करे बंपर कमाई

कम लागत से करे खीरे की खेती और कमाए मुनाफा

चुकंदर से पाए सेहत और बंपर मुनाफा

अलसी की खेती खेती कमाए शानदार मुनाफा

प्रेग्नेंसी में सौंफ खाने के फायदे

बुढापा नहीं आएगा अगर इसे खा लोगे तो

सब्जियों से कमाओ लाखो मुनाफा

पपीता की खेती से प्रति एकड़ 6 लाख तक कमाओ

फलों की खेती